बिहार का मौसम, 2 अगस्त : सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट, मधुबनी समेत 4 जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
पटना, अगस्त 1 -- Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने 2 अगस्त को पूरे बिहार में आंधी और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी 38 जिलों में रविवार को मौसम बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, दक्षिण बिहार में मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश शहरों में शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मॉनसून की बेरूखी से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 अगस्त को बिहार के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी-बिजली का य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.