पटना, अगस्त 18 -- Bihar Weather Forecast 19th August 2026: मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलो में बुधवार को आंधी और बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रोहतास समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पटना में भी 19 अगस्त को बारिश का मौसम बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में मंगलवार को भी झमाझम बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में इस सप्ताह मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रह सकती है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं झमाझम बारिश भी होने के आसार बने रहेंगे।3 जिलों में भारी बारिश 19 अगस्त को औरंगाबाद, कैमूर (भभुआ) और रोहतास...