बिहार का मौसम, 16 अगस्त: उत्तर बिहार में झमाझम, पटना में बूंदाबांदी; 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट
पटना, अगस्त 15 -- Bihar Weather Forecast: 16 अगस्त को बिहार के उत्तरी जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने मोतिहारी, दरभंगा समेत 12 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, दक्षिण बिहार में अगले 24 घंटे तक झमाझम बरसात की संभावना कम है। कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी मॉनसून कमजोर रहने के आसार हैं। राजधानी पटना में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान की मानें तो रविवार, 16 अगस्त को बिहार के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य भाग के जिलों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.