बिहार का मौसम, 15 अगस्त: आंधी-बारिश डालेगी आजादी के जश्न में खलल; मोतिहारी समेत 18 जिलों में अलर्ट
पटना, अगस्त 14 -- Bihar Weather on 15th August 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार में मौसम आजादी के जश्न में खलल डाल सकता है। मौसम विभाग ने आरा, छपरा, मोतिहारी समेत 18 जिलों में शनिवार को आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। उत्तर बिहार के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य 13 जिलों में येलो अलर्ट है। राजधानी पटना में भी आंधी-पानी की आशंका है। अन्य जगहों पर 15 अगस्त को मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है। साथ ही, अगले 24 घंटे राज्य में कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को उत्तर-पश्चिम बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी। इस क्षेत्र में आंधी, मेघगर्जन के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.