बिहार का मौसम, 1 अगस्त : सीवान समेत 6 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट
पटना, जुलाई 31 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में 1 अगस्त 2026 को मॉनसून का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम बिहार के अलावा कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र में मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई है। सीवान, कटिहार समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कैमूर, मोतिहारी, पूर्णिया समेत 18 जिलों में आंधी और बिजली की चेतावनी वाला येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी पटना में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन झमाझम बरसात की संभावना कम है। गयाजी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और आसपास के जिलों में भी अगले 24 घंटे मॉनसून कमजोर रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में मौसम खराब रहेगा। इन इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.