पटना, मार्च 9 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। जनता दल यूनाइटेड की औपचारिक सदस्यता लेने के अगले दिन निशांत सोमवार को अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। यहां पत्रकारों ने उन्हें घेरकर सवाल किया कि जदयू के युवा नेताओं ने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। हालांकि, निशांत ने इस सवाल को टाल दिया और बिना जवाब दिए वहां से चले गए। इससे पहले उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह आगामी दिनों में बिहार यात्रा पर निकलेंगे। सभी 38 जिलों की यात्रा करेंगे। यात्रा कब शुरू होगी, यह फैसला अभी नहीं लिया गया है। निशांत ने कहा कि वह डिसाइड (तय) कर रहे हैं।निशांत बोले- मां की याद आती है इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह अपनी मां...