आरा, सितम्बर 30 -- लोकसभा सचिवालय के नो योर लीडर कार्यक्रम के लिए देशभर में चयन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दिल्ली में देंगे श्रद्धांजलि आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय के जेआरएफ शोधार्थी अमन राय का चयन लोकसभा सचिवालय की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्राइड : नो योर लीडर में बिहार के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।

कार्यक्रम का महत्व मालूम हो कि पूरे बिहार से एकमात्र शोधार्थी का चयन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से अमन का ही हुआ है। यह कार्यक्रम दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित होगा, जिसमें देश के राष्ट्रीय नेताओं को युवाओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। मालूम हो कि अमन राय, सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर ...