बिहार का पिस्टलबाज थानेदार पर गिरी गाज, बाढ़ पीड़ितों पर हथियार तानने का वीडियो वायरल
छपरा ( सारण), अक्टूबर 5 -- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मामले में सारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान आम लोगों के बीच अपनी सरकारी पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला माना है। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में प्रथम दृष्टया लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- थानेदार ने पिस्टल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.