पटना, मार्च 6 -- बिहार का नया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही चुनेंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने यह बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन करने के बाद शुक्रवार शाम में सीएम आवास पर जदयू विधान मंडल दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें शामिल होने से पहले ललन सिंह ने कहा कि बिहार में कोई भी फैसला होगा, वो नीतीश ही लेंगे। नए मुख्यमंत्री का चयन भी उन्हीं के निर्देश पर होगा। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह शुक्रवार को नीतीश के आवास पर होने वाली बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद और वरीय नेता शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी नई राजनीतिक पारी का ऐलान कर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। राज्यसभा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.