बिहार का टॉप टेन में शामिल 50 हजार का इनामी अपराधी रामभज्जू चतरा में गिरफ्तार
चतरा, अक्टूबर 2 -- हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के मीरपुर कब्रिस्तान के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शुक्रवार को हंटरगंज पुलिस ने चोरी के एक बोलेरो के साथ बिहार का मोस्ट वांटेंड अपराधी रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी रामभज्जू बिहार राज्य में टॉप 10 अपराधकर्मियों की सूची में इनका नाम रहचुका है, साथ ही 50,000 (पचास हजार) रूपये के इनामी भी रहा है। इसपर आज भी बिहार के अलग-अलग थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिले के एसपी अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि बिहार राज्य के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर, मायापुर होते हुए चोरी का बोलेरो के साथ एक अपराधकर्मी जजलो बाजार आ रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई हेतु हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.