पटना, जनवरी 3 -- बिहार एसटीएफ ने भोजपुर जिला के 50 हजार रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी ठाकुर यादव को रामगढ़ (झारखंड) से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ठाकुर यादव विगत वर्षों से गोलीबारी एवं रंगदारी के कांड में फरार चल रहा था। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर फायरिंग में वांछित था। ठाकुर यादव सरैया निवासी लाल बाबू यादव का पुत्र है। उसके खिलाफ पूर्व से हत्या, अपहरण, रंगदारी और लूट सहित छह मामले दर्ज हैं। सभी मामले कृष्णगढ़ थाना में दर्ज हैं। फायरिंग के एक मामले में वह करीब एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को भोजपुर पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगी थी। इस बीच शुक्रवार को ठाकुर यादव के झारखंड के रामगढ़ में होने की सूचना मिली। उस आधार पर एसटीएफ की साथ छापेमारी में उसे रामगढ़ से गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.