पटना, जून 6 -- बिहार का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। हिमाचल प्रदेश के पूह में सेना के ऑपरेशन के दौरान बिहार रेजीमेंट के जवान देव किशोर शाह शहीद हो गए गए। वो सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के निवासी थे। ऑपरेशन को 5 जून 2025 को अंजाम दिया गया था, जिसमें बिहार का जवान की शहादत की खबर आई। उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार की सुबह पटना एयरपोर्ट लाया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्रियों, सेना के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेना के जवान देव किशोर साह के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वो इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.