छपरा, मार्च 22 -- 13 जलालपुर में रविवार को सांसद सीग्रीवाल को सम्मानित करते स्कूल के निदेशक व अन्य जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार को कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां की भूमि ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की जननी रही है। इससे पहले उन्होंने एवरग्रीन स्कूल का फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने राज्य की विरासत को समझें और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और देश के विकास की नींव है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मधुर प्रस्तुति से सभी अतिथियों का मन मोह लिया।इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद सीग्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.