पटना, अप्रैल 1 -- बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव केरल की तारीफ करते हुए बिहार को फिसड्डी राज्य बताकर राज्य का ही नहीं, बल्कि यहां की जनता का अपमान किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान की कड़ी निंदा की। बुधवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश को अपमानित करते हैं, तो तेजस्वी दूसरे प्रदेशों में जाकर बिहार को अपमानित कर रहे हैं। दोनों नेता हताशा में देश, प्रदेश की प्रगति को नकार रहे हैं। सच्चाई यह है कि भारत और बिहार दोनों ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.