बिहार कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में धरना
पूर्णिया, जुलाई 16 -- बिहार कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में धरना -15purn03-थाना चौक के पास धरना देते कांग्रेस के नेता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के समायोजन तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानजनक नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर पूर्णिया में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें पूर्णिया समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य, कांग्रेसजन एवं शिक्षा प्रेमी शामिल हुए। आंदोलन का नेतृत्व डॉ. संजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल एवं प्रभारी प्राचार्य रामलखन सिंह यादव कॉलेज जहानाबाद) ने किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.