पटना, जनवरी 23 -- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस में टूट और विधायकों के पाला बदलने की अटकलों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में अहम बैठक हुई। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बिहार कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर लगाम लगाने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में साफ शब्दों में कहा कि बिहार कांग्रेस के नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्हें जमीन पर उतरकर मेहनत करनी पड़ेगी। राहुल गांधी ने कहा कि अगर स्थानीय नेता अपना काम सही तरीके से करेंगे, तो जहां भी जरूरत होगी वे खुद मौजूद रहेंगे, लेकिन सिर्फ उनके अकेले प्रयास से पार्टी को मजबूत नहीं किया जा सकता। संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं को अपनी भूमिका निभानी होगी। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.