बिहारशरीफ, मार्च 18 -- राजगीर खेल परिसर में 4 मई से लगाया जाएगा प्रशिक्षण शिविर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना में 11 से 17 मार्च तक छह टीमों के बीच महिला कबड्डी लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता से चुनी गयी 42 खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके लिए राजगीर खेल परिसर में चार मई से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। इन्हीं खिलाड़ियों में से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में नालंदा निजां के नाम से भी टीम थी। यह प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही। इस टीम की राइट कॉर्नर सिमरन कुमारी, खुशी कुमारी, लेफ्ट कॉर्नर अदिति कुमारी, ऑल राउंडर प्रतिभा, राइट रेडर अंकिता ...