देहरादून, मार्च 25 -- यूपी के पीलीभीत निवासी दिव्यांशु जटराना की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में नृशंस हत्याकांड ने देहरादून में हड़कंप है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी और बिहार गुट के बीच वर्चस्व की जंग का खौफनाक अंजाम है। यह एक रात के विवाद का नतीजा नहीं है, बल्कि देहरादून पुलिस और खुफिया तंत्र की एक नाकामी की गवाही है। वर्चस्व की इस खूनी जंग में बिहार गुट ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बकायदा बिहार से करीब 20 युवकों को देहरादून बुलाया था। ये युवक यहां पढ़ने नहीं, बल्कि सिर्फ दहशत फैलाने और वारदात को अंजाम देने के मकसद से लाए गए थे। ये बाहरी गुर्गे पिछले कई दिनों से लग्जरी और अन्य वाहनों में लाठी-डंडों, फावड़ों और हथियारों के साथ प्रेमनगर की सड़कों पर घूम रहे थे। इन गुटों में बीते एक सप्ताह में हुई छिटपुट घटनाओं को पुलिस ने बड़ा अंजाम होने तक नहीं भां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.