बिहार और यूपी की सीमा सील, पुलिस ने आने-जाने से रोका तो लोग बोले- पाकिस्तान बॉर्डर है क्या
एक संवाददाता, अगस्त 20 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के पिपरासी में यूपी बॉर्डर को फिर से सील कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने मंझरिया पंचायत से यूपी जाने वाले मुख्य मार्ग कतकी-नरकहवा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगा दी है। दोनों तरफ के आवागमन पर 12 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। रात 8 से सुबह 8 बजे के बीच किसी भी व्यक्ति को बॉर्डर पार नहीं करने दिया जा रहा है। सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनचालकों को वापस लौटा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसकी तुलना पाकिस्तान बॉर्डर से करने लगे हैं। बॉर्डर सील होने के चलते लोगों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। कई लोग खेतों और पगडंडियों के सहारे से आवागमन भी करने लगे हैं। दोनों ही राज्यों के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.