पटना, अगस्त 12 -- बिहार और तेलंगाना के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग की सहमति बनी है। इससे दोनों राज्यों के किसानों को लाभ होगा। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को हैदराबाद में तेलंगाना के कृषि मंत्री थुम्मला नागेश्वर राव ने मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार और तेलंगाना के बीच कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के आदान-प्रदान, किसानों के प्रशिक्षण तथा दोनों राज्यों में किये जा रहे सफल कृषि प्रयोगों को साझा करने को लेकर विस्तृत एवं महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिहार और तेलंगाना के कृषि विभाग के प्रधान सचिव, निदेशक एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य दोनों राज्यों की कृषि व्यवस्था में उपलब्ध अनुभवों, तकनीकी ज्...