जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- गोलमुरी के केनरा बैंक में हुई डकैती में पुलिस को अपराधियों की पहचान से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है। पुलिस की टीमें बिहार और ओडिशा समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वहीं, एक टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों की पहचान के लिए बैंक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा कॉल डंप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों और उनके संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में चोरी मामले में डालमियानगर के स्वर्ण व्यवसायी सहित पांच पेशेवर चोर गिरफ्तार पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों के पोस...