बगहा, जुलाई 25 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर स्थित नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय में 6 दिवसीय बिहार एनसीसी 25 बटालियन का प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। इस बाबत की जानकारी देते हुए नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव ने बताया कि विद्यालय से चयनित 34 लड़के और 56 लड़कियों को एनसीसी के हवलदार कृष्णा रोका के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। कैडेट्स ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण को पूर्ण किया है। एनसीसी के द्वारा चयनित कैडेट्स को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इस अवसर पर कैडेट्स के अलावा एनसीसी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...