पटना, जनवरी 6 -- लगभग एक महीने राजनीतिक गलियारों से दूर रहने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से लौट आए हैं। वे फिलहाल दिल्ली में हैं, आगामी दिनों में उनके पटना आने की संभावना है। तेजस्वी के विदेश यात्रा से लौटते ही सूबे में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा है कि बिहार आते ही तेजस्वी अपनी पार्टी में 'सफाई अभियान' चलाएंगे। इसके तहत, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भितरघात करने वाले आरजेडी नेताओं पर ऐक्शन होगा। साथ ही पार्टी में कई संगठनात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही तेजस्वी, उनका परिवार और उनकी पार्टी संकट से जूझ रही है। बिहार विधानसभा में आरजेडी विधायकों की संख्या 25 तक सिमट कर रह गई। चुनावी हार के बाद लालू परिवार के अंदर भी घमासान मच गया। बहन रोहिणी आचार्या ने त...