मधेपुरा, दिसम्बर 19 -- बिहार के मधेपुरा जिले में एक शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दूल्हा बिहार का है, और दुल्हन जापान की है। जब जापानी दुल्हन का पुरैनी प्रखंड अंतर्गत रौता गांव में अपने ससुराल में आगमन हुआ तो देखने वालों का माजमा लग गया। आसपान के इलाकों के लोग भी इस जोड़ी को देखने और आशीर्वाद देने पहुंच रहे है। दरअसल राहुल कुमार रौता गांव निवासी हैं। जो जापान की होंडा कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। जहां उनकी मुलाकात मरीन से हुई थी। बातों से शुरू हुआ दौर पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर शादी के बंधन में बंध गया। बीते पांच सालों से राहुल जापान में रहकर काम कर रहे हैं। दो सालों से दोनों साथ रह रहे हैं। दोनों के परिवार की सहमति है। इसी साल नवंबर महीने में टोक्यो में ही सबसे पहले जापानी परंपराओं से शादी हुई। और फिर हिंदू रीति-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.