जहानाबाद, अगस्त 6 -- ​अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार अभियोजन सेवा में पिछले 10 वर्षों से नियमित स्थानांतरण न होने और अन्य लंबित मांगों को लेकर बिहार अभियोजन सेवा संघ के महासचिव रणधीर कुमार धीरज ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाकात का समय मांगा है। संघ का कहना है कि एक ही स्थान पर लंबे समय से पदस्थापित रहने के कारण कार्यस्थल पर अनावश्यक कटुता का माहौल बन रहा है। ​महासचिव ने बताया कि वर्षों से 'बिहार अभियोजन मैनुअल' का निर्माण भी अटका हुआ है। इससे पूर्व 3 जुलाई को मुख्य सचिव ने निदेशक (अभियोजन) को एक स्पष्ट नीति बनाकर पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण करने का निर्देश दिया था। लेकिन उस पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसके अतिरिक्त, सेवा में पे-लेवल 12 के लगभग सभी पद रिक्त हैं और उन्हें भरने की प्रक्रिया ठप है। वहीं, जिला अभियोजन निदेशालय के गठन के 8 ...