बिहार : पुलिस ने जिसे एनकाउंटर में लंगड़ा बनाया वो अस्पताल से भाग कैसे गया? 3 पुलिसवाले सस्पेंड
एक प्रतिनिधि, जुलाई 29 -- बिहार पुलिस अक्सर अपने कारनामे को लेकर चर्चा में रहती है। अब सीतामढ़ी में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां जिस कुख्यात अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर लंगड़ा बना दिया था वो पुलिस की ही कस्टडी से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आखिर यह अपराधी भागा कैसे? पुलिस एक बार फिर हाथ मलती रह गई। सीतामढ़ी के रीगा में दिनदहाड़े सीएसपी केंद्र से लूटकांड को अंजाम देने के बाद पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया कुख्यात अपराधी फेकन कुमार मंगलवार अलसुबह सदर अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा गांव का निवासी है। उस पर जिले के रीगा, परसौनी, मेजरगंज और नगर थानों में करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसपी अमित रंजन ने बताया कि कुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.