प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 6 -- दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर रविवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाने से यात्रियों को दोगुना से भी अधिक किराया और समय की बचत होगी। बता दें कि अकासा एयर की यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन उड़ान भरेगी। विमान सुबह 9.40 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगा और यहां से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरकर 3:30 बजे वापस बेंगलुरु लैंड करेगा। इससे पहले इस रूट पर स्पाइसजेट सेवा देती थी, लेकिन बीच-बीच में सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। यात्रियों को दरभंगा से बेंगलुरु वाया हैदराबाद जाना पड़ता था। इससे दोगुना से भी अधिक किराया और समय खर्च करना पड़ता था। अब अकासा एयर की सेवा शुरू होने से लोगों की सुविधा बढ़ी है। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ...