हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 2 -- Bihar News: कोइलवर में सोन पर देश का दूसरा चार लेन रेल पुल बनेगा। पूर्व मध्य रेलवे ने इसका प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने से पूर्व योजना रिपोर्ट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी माह जांच रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी जाएगी। इसके निर्माण पर लगभग 3500 से 4000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ऐसे में केंद्रीय कैबिनेट से भी मंजूरी लेनी होगी। कोइलवर पुल के समानांतर ही नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद नए और पुराने पुल को मिलाकर एक साथ तीन-तीन ट्रेनें आ और जा सकेंगी। वर्तमान में दो लाइन होने के चलते अप और डाउन में एक-एक ट्रेनों की आवाजाही एक समय में होती है। हावड़ा- पटना- डीडीयू रेलखंड पर ट्रेन का अधिक दबाव होने से समय पालन करने में रेलवे को परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- नीतीश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.