बिहार :सावन में बाबा गरीबनाथ मंदिर में जुटे भक्तों पर पहली बार हुई पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव से गूंजा माहौल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- सावन का महीना चल रहा है और भगवान भोलेनाथ के भक्त उनकी भक्ति में लीन हैं। सड़क पर कांवरियां नजर आ रहे हैं और माहौल भक्तिमय है। इस बीच सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर और अजगैवीनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। यह पहला मौका था जब बाबा गरीबनाथ की धरती पर आसमान से फूलों की बारिश की गई। पर्यटन विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई थी। सोमवार की सुबह करीब 8:45 से नौ बजे तक हेलीकॉप्टर मंदिर परिसर के ऊपर से फूलों की बारिश करता रहा। इस अद्भुत क्षण को देखने और अपने मोबाइल में कैद करने के लिए आसपास के घरों की छतों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश मिश्रा, डीपीआरओ लोकेश कुमार झा और एसडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुष्पवर्षा के दौरान मंदिर के प्रधान पुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.