पटना, अप्रैल 28 -- दिल्ली में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले बिहार के खगड़िया के रहने वाले युवक की मौत के मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। सबसे पहले आपको बता दें कि बीते शनिवार की रात नजफगढ़ के रावता गांव में देर रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गोली मार दी। इसमें बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मूलत: बिहार के खगड़िया के रहनेवाले हैं। मृत युवक का नाम पांडव कुमार है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पांडव कुमार की मौत पर कहा है कि बिहारी होने की वजह से उन्हें गोली मार दी गई है। तेजस्वी यादव ने इसी के साथ बीजेपी पर भी बड़ा हमला बोला है। एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा, 'भाजपा सरकार में "बिहारी होना" ही सबसे बड़ा अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.