मुंगेर, मई 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की हत्या के विरोध में मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने ज्ञापन में कहा कि पांडव कुमार की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था। ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना अत्यंत दुखद व निंदनीय है। यह देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में किसी भी नागरिक के साथ क्षेत्रीय या पहचान के आधार पर हिंसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संविधान में प्रदत्त समानता एवं जीवन के अधिकार का खुला उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिहारी के नाम पूछ गोली मारे जाने की घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.