रांची, जनवरी 24 -- रांची। हिनू स्थित यूनाइटेड क्लब सरस्वती पूजा समिति की ओर से बिहारी मंडप में शनिवार को दूसरे दिन भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा हुई। सुबह के विधि-विधान के बाद शाम को विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। माता को खीर-पूरी का भोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। हिनू और डोरंडा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पंडाल की भव्यता और माता की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। समिति द्वारा रविवार को माता को खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा, जिसका वितरण आम लोगों के बीच होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.