पटना, मई 1 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में पलायन और रोजगार के मुद्दे पर एनडीए सरकार पर करारा तंज कसा। तेजस्वी ने कहा कि बीते 21 सालों से एनडीए सरकार की नीति गरीब विरोधी रही है। हर साल 4 करोड़ लोग काम की तलाश में बिहार से दूसरे राज्यों में जाते हैं। वहां बिहारियों को कभी गोली तो कभी गाली दी जाती है। बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "देश के विकास की नींव रख उसे प्रगति पथ पर ले जाने वाले श्रमिक भाइयों के उत्थान और बेहतरी पर सकारात्मक चर्चा का अभाव पीड़ादायक है। श्रमिकों, उनके परिजन, गांव और प्रदेश की प्रगति बिना विकसित भारत की बात करना बेईमानी है। डबल इंजन सरकार की पूंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.