बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
रुडकी, मई 8 -- बुग्गावाला, संवाददाता। बिहारीगढ़ से रोशनाबाद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह हुए जानलेवा गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों का चलना दूभर कर दिया है। स्थिति यह है कि मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। यह मार्ग घाड़ क्षेत्र के कई गांवों को जिला मुख्यालय हरिद्वार और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने वाली प्रमुख जीवनरेखा है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक और कर्मचारी इसी सड़क से होकर सिडकुल की कंपनियों में अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण न केवल उनके वाहन खराब हो रहे हैं, बल्कि समय पर कार्यस्थल पर पहुंचना भी एक चुनौती बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.