बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान
रुडकी, मई 9 -- बुग्गावाला। बिहारीगढ़ से रोशनाबाद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह मार्ग घाड़ क्षेत्र के कई गांवों को हरिद्वार और सिडकुल क्षेत्र से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी सड़क से होकर सिडकुल की कंपनियों में काम करने जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.