बिहारीगंज-बनमनखी-बीरपुर रेल लाइन को मिली नई गति
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित बिहारीगंज-बीरपुर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर सकारात्मक पहल सामने आने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना के लिए उन्होंने पहली बार वर्ष 1991 में आवाज उठाई थी और अब लगभग 35 वर्षों बाद इस सपने को साकार होते देखने का अवसर मिल रहा है। सांसद ने कहा कि यह केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति का नया मार्ग है। सांसद ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार के लिए स्वीकृत 29 नई रेल लाइन परियोजनाओं के बीच बिहारीगंज वाया बनमनखी, मुरलीगंज, खुर्दा, त्रिवेणीगंज, जदिया, छातापुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.