पटना, फरवरी 27 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने भ्रष्टाचार और घुसपैठिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिये गये बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि तेजस्वी बिहार को भ्रष्टाचार का गढ़ बताकर राज्य और बिहारियों का अपमान कर रहे हैं। भ्रष्टाचारी कौन है, भ्रष्टाचार के मामले में कौन और किसका परिवार अदालतों का चक्कर लगा रहा है यह किसी से छुपा नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...