बिहारशरीफ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कई इलाकों में सोमवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी निर्माण को हटा दिया गया। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने कहा कि भरावपर से लेकर लहेरी थाना तक माइकिंग के माध्यम से 24 घंटे पहले ही अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत फुटपाथ पर लगे ठेले, बैनर और करकट आदि हटाकर संबंधित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.