पटना, जनवरी 20 -- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली में नितिन नवीन से मुलाकात की और उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के लाल नितिन नवीन का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सभी बिहारवासियों के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का पल है। कहा कि नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने से बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को दोहरी खुशी मिली है। एक तो ऊर्जावान और युवा नेता को भाजपा की कमान मिली है, वहीं दूसरी ओर बिहार के लाल को ये गौरव प्राप्त हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.