सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला वार्ड-5 में धान के खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान सलाम मंसूरी, उसकी पत्नी रुबैदा खातून व हसमत अंसारी के रूप में कई गयी है। घटना आज अहले सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तकिया टोला के एक दंपत्ति अपनी अपनी खोई हुई भैंस की तलाश में घर से कुछ लोगों के साथ निकले थे। घना अंधेरा और भोर के धुंधलके के कारण उन्हें खेत में बिछे करंट वाले तार का अंदाजा नहीं लगा। जैसे ही वे धान के खेत में दाखिल हुए, तेज करंट की चपेट में आ गए। बचने के चक्कर मे एक एक कर सभी करंट की चपेट मे...