बिहारः सिपाही अजीत हत्याकांड में पुलिस ने गढ़ी झूठी कहानी? महिला दारोगा, 2 जवान हिरासत में
नालंदा, अक्टूबर 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार के नालंदा में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत की हत्या के मामले में गहन जांच में कांड की गढ़ी गयी पूरी कहानी पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। अब तक शराब तस्करों की फायरिंग में सिपाही को गोली लगने की बात कही जा रही थी। लेकिन, जांच में सामने आया है कि अजीत की जान अपनी ही टीम की होमगार्ड जवान की राइफल से निकली गोली लगने हुई। घटना के समय टीम का नेतृत्व कर रही महिला दारोगा पुष्पा कुमारी और दो जवानों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को शराब तस्करों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान अजीत की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में गोली चलाने वाले होमगार्ड जवान समेत संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। घटना के वास्तविक कारण, अजीत की मौत को लेकर अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.