बिहारः विश्ववकर्मा पूजा जुलूस में 2 मौत पर बवाल; भीड़ ने ट्रक जलाया, पुलिस पर पथराव, सड़क जाम
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- बिहार के सासाराम में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव में दो सिपाही चोटिल हो गए। शुक्रवार रात की घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने डेहरी-रोहतास रोड को घंटों तक जाम रखा। हादसा अमझौर थाना इलाके के रामडिहरा गांव की है जानकारी के मुताबिक गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर पर प्रतिमा को लेकर ग्रामीण विसर्जन के लिए सोनभद्र नदी की ओर जा रहे थे। रास्ते में एनएच 119 पर एक बेकाबू डंपर ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर पर कई लोग सवार थे और पीछे विसर्जन में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.