हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 22 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने 22 अक्तूबर से पांच नवम्बर तक पूरे बिहार में 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस 15 दिवसीय अभियान के जरिए पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की शुद्धता, राजनीतिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। भाजपा ने अभियान के जरिए प्रदेशभर में लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद करने की योजना बनाई है। ‎अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसे प्रदेश के सभी ज...