बेगूसराय, सितम्बर 23 -- बिहार के जमुई कांड ने सभी को स्तब्ध कर रखा है। यहां नाबालिग छात्र के साथ सड़क पर सरेआम हैवानियत की गई। अब बिहार के ही बेगूसराय में एक अधेड़ ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि इस दरिंदे ने पहले जब 15 साल की लड़की को गलत तरीके से छुआ तो उसने उसका विरोध किया। इसके बाद इस दरिंदे ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को गाय चराने के दौरान एक अधेड़ द्वारा एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। इस मामले की शिकायत लेकर पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और उसके फर्द बयान के आधार पर ...