हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 14 -- बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों को सेटिंग के जरिए पास कराने वाले गिरोह का एयरपोर्ट थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह का मुख्य सरगना बिहारशरीफ निवासी अमित कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि बहाली में पास कराने के नाम पर कितने अभ्यर्थियों से संपर्क किया गया और कितनी रकम की मांग या वसूली की गई। 10 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे एयरपोर्ट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि वेटनरी कॉलेज मैदान में चालक सिपाही भर्ती का वाहन टेस्ट चल रहा है और अभ्यर्थियों को सेटिंग के जरिए पास कराने वाला गिरोह आसपास सक्रिय है। वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस टीम वेटनरी कॉलेज मैदान की ओर बढ़ी। वहां एक क्रेटा कार में सवार ...