विधि संवाददाता, अक्टूबर 14 -- विधि संवाददाता, मधुबनी। बिहार में अपराधियों ने सरेशाम अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में इस किडनैपिंग को अंजाम दिया है। मधुबनी जिले में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा पछवारी टोल स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड नामक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से मंगलवार शाम शाखा प्रबंधक राहुल रंजन का अपहरण कर लिया गया। स्कॉर्पियो सवार एक महिला समेत आधा दर्जन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कंपनी का कार्यालय एक निजी मकान में चलता है। मंगलवार शाम स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाश अचानक कार्यालय में घुस गए और शाखा प्रबंधक राहुल रंजन को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे पूर्व दिशा की ओर भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों ने सहायक प्रबंधक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। यह भी...