बिहार: शिक्षा विभाग में कैसे हुआ 98 लाख का फर्जीवाडा़, अब DEO-DPO सस्पेंड
पटना, अक्टूबर 22 -- पटना/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। बिहार में फर्जी शिक्षकों के नाम पर बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद अब विभाग ताबड़तोड़ ऐक्शन ले रहा है। दरअसल फर्जी शिक्षकों के नाम पर 98.12 लाख रुपये के वेतन भुगतान के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भागलपुर जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) चंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में गिरफ्तार डीपीओ स्थापना शशि चंदन चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है। विभाग के निदेशक प्रशासन विजय कुमार पाण्डेय ने बुधवार को इस संबंध में अलग-अलग विभागीय आदेश जारी किया है। विभाग ने दोनों के खिलाफ आरोप-पत्र जारी कर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही है। विभागीय आदेश के अनुसार, भागलपुर जिलाधिकारी के आदेश पर की गई जांच में नौ अक्टूबर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.