निज प्रतिनिधि, सितम्बर 27 -- नेपाल सहीत गंडक के जललग्रहण क्षेत्रों में बारिश से बाद गंडक नदी का जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है। गंडक निचले इलाके में ऊफान पर बह रही है। इससे बिहार के पश्चिम चंपारण में दियरावर्ती क्षेत्र के निचले इलाके के गांवों में नदी का पानी फैल गया है। भगवान पुर ,श्रीनगर, जिगनही,चिऊरही समेत दर्जन भर से दियारे क्षेत्र के ग्रामीण पानी से परेशान हो रहे हैं। जिससे आम दिनचर्या प्रभावित है। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद दियारा इलाके समेत तटबंधों पर खतरा का बादल मंडरा रहा है। जलसंसाधन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीपी (पिपरा-पिपरपासी) और आमवा पिपरा तटबंध पर हाई अलर्ट जारी रखा है।​संवेदनशील बिंदुओं पर 24 घंटे निगरानी गंडक नदी के उफान को देखते हुए तटबंधों के अति-संवेदनशील बिंदुओ...