मुख्य संवाददाता, अगस्त 11 -- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) की जांच में 2019 की सीनियर महिला राष्ट्रीय रग्बी-7 चैंपियनशिप में खिलाड़ी के तौर पर शामिल नहीं होने के बावजूद टीम की सदस्य बनकर वंदना कुमारी लाभ लेने का मामला सामने आया है। वह भवन निर्माण विभाग में खेल कोटे से नियुक्त हैं। प्राधिकरण ने इसे प्रथमदृष्टया प्रतिरूपण और गलत तरीके से लाभ लेने का मामला मानते हुए वंदना कुमारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की अनुशंसा की है। वंदना के पति पंकज ज्योति बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव हैं। बीएसएसए ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को भी विभागीय और कानूनी प्रावधानों के तहत जांच के लिए पत्र लिखा है। बीएसएसए के महानिदेशक सह सीईओ रवींद्रण शंकरण ने सात अगस्त को पटना के एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। बीएसएसए की जांच रिपोर्ट के अनुसार, पट...