पटना, मार्च 9 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को तथा केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन नेताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च को होगा। बिहार की कुल 5 राज्यसभा सीटों को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के शिवेश राम, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्रधारी सिंह ने नामांकन किया था। बिहार के लिए बिहार के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने के अलावा बीजेपी ने कुछ अन्य राज्यों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। हरियाणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.